लालकुआं: बिन्दुखत्ता में धूमधाम से मनाई गई मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती
लालकुआ। राष्ट्रीय शिल्पकार संगठन के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क बिन्दुखत्ता में उत्तराखंड की महान विभूति राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मण धपोला ने हरिप्रसाद जी की जीवनी में प्रकाश डाला अपने व्यक्तब्य मे श्री धपोला ने कहा हरिप्रसाद जी ने हमेशा अपने जीवन मे शोषित समाज के उद्धार का कार्य किया शिल्पकार नाम भी हरिप्रसाद जी की देन है उन्होंने 30 हजार हेक्टयर भूमि शिल्पकारो को मुहैया कराया साथ ही सेना में भर्ती के नोजवानो के लिये द्वार खोले उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में लगाया जिसे कभी नही भूला जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश आर्या ने की तथा संचालन प्रेम आगरी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता रमेश कुमार ,तारा राम ,उमेद राम, प्रताप राम, ठाकुर राम, राजपाल , दिवान चन्द, सुन्दर आर्या, बिहारी लाल, शमशेर प्रसाद,बलबीर राम,इत्यादि लोगो ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वोदय शिल्पकार सेवा समिति, श्रमिक कर्मकार संगठन, अम्बेडकर पार्क समिति ने अहम भूमिका निभाई सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण किये तथा हरिप्रसाद जी के चित्र पर माल्यर्पण किया, कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा