लालकुआं: यहां जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया में रहने वाले बिहार निवासी एक पेंटर का शव जयपुर बीसा के जंगल में पेड़ की शाख से लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेतिया निवासी 25 वर्षीय बिट्टू अपने परिवार प अन्य रिश्तेदारों के साथ पदमपुर देवलिया में रहता था। उसका बड़ा बेटा 5 साल का है जबकि बेटी 2 साल की है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ बिहार चली गई थी। आज दोपहर के बाद जब उसके दूसरे रिश्तेदारों ने उसे कमरे पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। जयपुर बीसा क्षेत्र में सड़क से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका उसका शव बरामद हुआ। शव देखने के बाद उसके रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी पुलिसव को दी। हल्दूचौड़ प्रभारी तारा सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त प्रकिया पूरी करके उसके पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
बिट्टू ने जिस पेड़ से लटकरकर जान दी उसके पास ही उसकी साईकिल और मोबाइल फोन में रखे मिले हैं। बिट्टू ने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी से फोन पर आज सुबह झगड़ा होने के बाद ही बिट्टू ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार