लालकुआं: बिन्दुखत्ता में निकला विशालकाय अजगर वन आरक्षी टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल मे
लालकुआं: बिंदुखत्ता क्षेत्र के खुरियाखत्ता में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर को देखा। विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक खुरोयाखत्ता गांव में हीरा सिंह मेहरा ने अपने घर से पास 15 फीट लंबे अजगर को देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। वहां पर अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। डर के मारे किसी में भी अजगर को पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
वन आरक्षी पान सिंह मेहता ने अपनी टीम के साथ मिलकर विशालकाय अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन आरक्षी मेहता ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 15 फीट थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज