लालकुआं: नाबालिग युवक के साथ फरार युवती को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार।
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला नाबालिग युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक युवक और बालिग युवती को पुलिस ने गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर उसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी ने कोतवाली में आकर अपनी बालिक पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या को सौंपी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के दिशा निर्देशन में बालिग युवती की सकुशल बरामदगी हेतु संभावित स्थानों में ढूंढ खोज की गई तथा बिहार, यूपी में दबिश के बाद जनपद की एसओजी टीम की मदद से युवती की मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर युवती को आज गुरुवार को गुरुग्राम, हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया। युवती को भगाने वाले नाबालिक युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर आज किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या, आरक्षी पवन गंगवार आदि शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल