लालकुआं: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी आए हरीश रावत के समर्थन में, कही यह बात

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद समर्थन में एक के बाद एक बड़े नेता अपना बयान दे रहे हैं। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने खुलकर हरीश रावत के पक्ष में समर्थन देते हुए कहा है। की संसदीय अनुभव, सांगठनिक अनुभव एवं पूर्व में मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए माननीय हरीश रावत जी को 2022 के विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने पर हाईकमान ने गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। माननीय हरीश रावत जी उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता है और वर्तमान में लोकप्रियता में भी माननीय हरीश रावत जी सर्वोच्च स्थान पर हैं।

उत्तराखंड के आम जनमानस की पहली पसंद माननीय हरीश रावत जी हैं, उनकी सर्वोच्च लोकप्रियता का लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके मिलेगा। क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलवाई की गई थी जिससे आम जनता लाभान्वित भी हो रही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad