लालकुआं: करोड़ों की लागत की सड़कों का विधायक दुम्का ने किया शिलान्यास,
लालकुआ: क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता गांव में करोड़ों की लागत से बनने जा रही सड़कों का आज विधिवत शिलान्यास किया।

जिसमें राजीवनगर 52.57 लाख, संजयनगर 68.26 लाख, कालिका मंदिर के समीप 20.51लाख, बाजपुर चौराहे 9.36लाख, 17 एकड़ 18.59 लाख की लागत से बनने जा रही सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बीजेपी सरकार द्वारा काम किया जा रहा है। आगे भी हर संभव प्रयास रहेगा क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इस दौरान बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, कुंदन चुफाल, इंदर बिष्ट, गोविंद दानू, मनोज बसनायत, सोनू सुयाल, नवीन पपोला, हेमंत कुमार, प्रकाश आर्य, देवेन्द्र जग्गी, तारा जोशी, हेम पांडे, विपिन राजभर, संजय चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी