लालकुआं: यहां कच्ची शराब के साथ बिन्दुखत्ता के दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र के अंतर्गत दो व्यक्तियों को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते आज करन कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 19 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व नवीन सिंह मेहता पुत्र श्री भगवान सिंह मेहता निवासी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 19 वर्ष को 38 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ नर्सरी से आगे नाला पुलिया के पास से अवैध कच्ची शराब के साथ धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता ,आरक्षी राजेश कुमार, कमल बिष्ट ,त्रिलोक सिंह मेहता तथा दयाल नाथ शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत