लालकुआं: गौला खनन व्यवसायियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, आज हल्द्वानी SDM कोर्ट में देंगे धरना
लालकुआं -: गौला नदी में खनन व्यवसायियों ने भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर आज लालकुआं में विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी में उप जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हो गए। हजारों की तादाद में पहुंचे खनन व्यवसाई ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लालकुआं नगर में प्रदर्शन करने के बाद उक्त लोग हल्द्वानी को रवाना हो गए। व्यवसाईयो ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। क्योंकि स्टोन क्रेशर संचालक जानबूझकर विलंब कर रहे हैं। जब से गौला नदी में खनन कार्य प्रारंभ हुआ है तबसे बढी. रायल्टी. और क्रेशर स्वामियों द्वारा कम दिया जा रहा भाड़ा खनन कारोबार को ठप किए हुए हैं। जिससे वाहन स्वामियों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। इस दौरान अनेक श्रमिक नेताओं ने सरकार से तुरंत रायल्टी कम कर क्रेशर से उचित रेट दिलाए जाने की मांग कर खनन कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी