लालकुआं: यहां नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 3 माह पहले हुई थी सादी
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बजरी कंपनी कॉलोनी में नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया हैं। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बजरी कंपनी कॉलोनी निवासी रॉबिन गिल की 19 वर्षीय नवविवाहित पत्नी राधा की बीती रात अचानक हालत बिगड़ गई जिससे परिवार में हड़कंप मच गया वहीं लोगों में चर्चा है कि उसने विषाक्त पदार्थ खाया है।
वही परिजन उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का विवाह 3 माह पूर्व बजरी कंपनी कॉलोनी निवासी रॉबिन गिल से हुआ था।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार