लालकुआं: यहां विधायक नवीन दुमका ने 10 लोगों को सौपे मालिकाना हक के पट्टे
लालकुंआ। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने आज लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपते हुए कहा कि आगे भी अन्य लालकुआं वासियों को मालिकाना हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है। वही नगरवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार।
बताते चलें कि आज तहसील परिसर में आयोजित बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का का स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कि मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका ने लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे और उन्हें बधाई दी।

इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2004 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी किये है। जो आज उनके द्वारा लोगों को सौपे गये है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने 10 लोगों को मालिकाना हक देकर बहुत बड़ा काम किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए पुष्कर धामी और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत