लालकुआं: यहां अज्ञात कारणों के चलते युवती ने लगा ली फांसी, घर मे मचा कोहराम।
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के वर्मा कॉलोनी निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद पहुची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को लालकुआं क्षेत्र के घोड़ानाला वर्मा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (19 वर्ष ) पुत्री हितेश्वर वर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। युवती शव फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारा गया । लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज