लालकुआं: यहां ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में वीआईपी गेट के समीप दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। जबकि वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह नगर के वीआईपी गेट के पास एक युवक तेज रफ्तार ट्रक सख्या uko4ca2969 की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घाटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। इधर लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले रेल टिकट के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त दिनेशपुर निवासी गोपाल विश्वास 24 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि वाहन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल