लालकुआं: यहां घर लगी आग, हजारों की नगदी व समान जलकर राख
लालकुआं। नैनीताल जनपद के अंतर्गत बिन्दुखत्ता क्षेत्र में एक ग्रामीण महिला के घर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से हजारों रुपये की नगदी व अन्य घरेलु समान व कपड़े जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रात करीब 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत राशन, बिस्तर, राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की