लालकुआं: पुलिस ने दो शराब तस्करों को 92 पाउच के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने शराब के खिलाफ अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यहां बीते शुक्रवार की देर शाम को कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के नगीना कालोनी व वार्ड नम्बर 7 से दो शराब तस्कारों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिनके पास से करीब 92 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सरवर पुत्र नन्हें निवासी नगीना कालौनी व सुनील कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 7 का बताया।
पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आगे भी नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में बरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश पुरी ,कांस्टेबल तरुण मेहता व कांस्टेबल आनंदपुरी मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार