लालकुआं: यहां युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत कॉलोनी पश्चिमी राजीव नगर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत कॉलोनी पश्चिमी राजीव नगर निवासी विजय कनोजिया (22) पुत्र अशोक कनोजिया बीती देर सोने अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आज सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय का शव फंदे पर लटक रहा था परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन फांसी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल