लालकुआं: यहां एक किलो 315 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज लालकुआं कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र के अंतर्गत दो व्यक्तियों को 1 किलो 315 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/सघन चेकिंग के दौरान बिंदुखत्ता चौकी से लगभग 50 मीटर आगे चौराहे के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से क्रमश: 768 ग्राम एवं 547 ग्राम कुल 1 किलो 315 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उनका नाम चंदन सिंह दानू और कृपाल राम बताया है जो बागेश्वर जिले के कपकोट के रहने वाले हैं. लालकुआं में किराए में रहते सिडकुल स्थित कंपनी में काम करते हैं।

उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल दयाल नाथ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad