हल्द्वानी में बड़ा फर्जीवाड़ा: रसूखदार ठेकेदार ने PCS अधिकारी को बेचा फर्जी फ्लैट, FIR दर्ज
हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां लंबे समय से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मजबूत पकड़ रखने वाले ठेकेदार धनंजय गिरी पर एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी से फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में काठगोदाम थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार धनंजय गिरी ने एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट 40 लाख रुपये में बेचने का झांसा दिया था। पीसीएस अधिकारी ने भरोसा जताते हुए उसे 5 लाख रुपये का चेक अग्रिम रूप में दे भी दिया। लेकिन बाद में पता चला कि जिस फ्लैट की डील हुई थी, उस पर पहले से एक निजी बैंक का लोन चल रहा था, जो हटाया नहीं जा सकता था।
धोखाधड़ी का एहसास होने पर अधिकारी ने काठगोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज जोशी के अनुसार, धनंजय गिरी और एक निजी बैंक के अज्ञात अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, धनंजय गिरी पूर्व में ठेकेदारी कार्यों और प्रॉपर्टी डीलिंग में सक्रिय रहा है और उस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह नेताओं और कुछ अधिकारियों के संरक्षण में कार्य करता रहा है। ब्याज माफियाओं के नेटवर्क में भी उसकी सक्रियता की बात कही जा रही है।
फिलहाल धनंजय गिरी हल्द्वानी से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच टीम का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उससे जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लाया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार