बिंदुखत्ता में ग्रामीण का घर देखते ही देखते समागया गौला नदी में, तीन घरों को भी खतरा
लालकुआं। पिछले दो दिन तक मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी में आई बाढ़ का कहर अभी जारी है। बाढ़ ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि तीन मकान खतरे की जद में है। जिसको देखते हुए परिजनों ने सुरक्षित स्थान में शरण ली है।
पिछले दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से बुधवार को भी गौला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिस कारण बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में जबरदस्त भूकटाव हो रहा है। इधर इंद्रानगर द्वितीय निवासी गणेश दत्त जोशी का मकान गौला नदी में बह गया है। जबकि गोपाल शर्मा, हंसा दत्त जोशी व ललित तिवारी की पूरी जमीन गौला में बहने के पक्के मकान खतरे की जद में आ गए है। तीनों घर गौला के इतने करीब है कि कभी भी गौला में समा सकते है। जिस कारण उन्होंने सामान के साथ घर खाली कर स्कूल में शरण ली है। इधर गांव की सड़क भी कटने लगी है। इसके अलावा रोहित पांडेय, केवल जोशी, हरीश पांडेय समेत तमाम लोगो की कई एकड़ भूमि गौला में समा गई है। इसके अलावा बिंदुखत्ता के रावत नगर, खुरियाखत्ता समेत अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में गौला नदी द्वारा जबरदस्त भूकटाव हो रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज