हल्द्वानी : यहां जिला प्रशासन और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण ध्वस्त
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी स्कूल चौराहे के पास कार्रवाई की। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने किया, जबकि सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी टीम के साथ मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर जैसे ही गांधी स्कूल चौराहे के पास पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ इनकार कर दिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, “अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।” नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से फुटपाथ और सड़क पर बढ़े हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बड़ी खबर (देहरादून): 12 लाख की सुपारी में बेटे की हत्या! तिब्बती मार्केट शूटआउट का सनसनीखेज खुलासा, मां समेत 5 गिरफ्तार
JEE Mains Result 2026: 12 फरवरी को नहीं आएगा रिजल्ट, अब इस तारीख को जारी होगा सेशन 1 का परिणाम
आज का राशिफल (12 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!