हल्द्वानी: न्यू ईयर पर नैनीताल जाने वालों के लिए मतलब की खबर, यहां रूट रहेगा डाइवर्ट,…देखें प्लान

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नव वर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसम्बर 2024) और नव वर्ष (1 जनवरी 2025) के दौरान हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटकों और आमजन के लिए विशेष यातायात/डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह प्लान 30 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मुख्य डायवर्जन रूट

बरेली रोड से यात्रा: नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास से नारीमन तिराहा तक जाएंगे।

रामपुर रोड से यात्रा: रूद्रपुर से जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा, गोला बाईपास और नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य तक जाएंगे। अन्य वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर इसी मार्ग का पालन करेंगे।

बाजपुर/रामनगर/कालाढुंगी से यात्रा: इन स्थानों से आने वाले वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से यात्रा: हल्द्वानी से जाने वाले वाहन ऊँचापुल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा, हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

भीमताल/भवाली/कैंची धाम से वापसी: पर्यटक ज्योलिकोट भवाली मार्ग से वापसी करेंगे और कैंची धाम से भवाली, भीमताल होकर मैदानी क्षेत्र की ओर लौटेंगे।

शटल सेवा का उपयोग: यात्रा रूट पर यातायात का दबाव बढ़ने पर पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वे गोलापार या काठगोदाम में वाहनों को पार्क कर शटल सेवा का उपयोग करें।

महत्वपूर्ण निर्देश:-

31 दिसम्बर 2024 और 1 जनवरी 2025 को भारी वाहनों का यात्रा रूट पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यात्रा रूट में किसी भी समय यातायात दबाव के कारण रूट में बदलाव किया जा सकता है।

भवाली/भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होंगे।

यात्रियों से अपील: सभी पर्यटकों और वाहन चालकों से निवेदन है कि वे यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें और निर्धारित रूट से ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad