सोशल मीडिया पर अभद्रता के खिलाफ पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की बैठक, सख्त नियम बनाने की मांग
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और अराजकता को लेकर पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा ने एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से सख्त नियम और कार्रवाई की मांग की।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने कहा कि डिजिटल मीडिया आधुनिक युग का आईना है, लेकिन कुछ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल कर समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और संस्कारों के विपरीत सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है।
जिला उपाध्यक्ष नीमा भट्ट और अंजू पांडेय ने कहा कि महिलाएं समाज की प्रथम पाठशाला होती हैं। एक महिला घर से लेकर पूरे देश को संभालने की क्षमता रखती है, लेकिन आज सोशल मीडिया के कारण नकारात्मक संदेश और खबरें फैल रही हैं, जिनका समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है।
नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा कि कुछ लोग इंफ्लुएंसर और ब्लॉगर के नाम पर सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। व्यूज और लाइक के चक्कर में राज्य की छवि भी प्रभावित हो रही है।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाई जाए और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप