हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
हल्द्वानी। हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन के बैनर तले पत्रकारों ने खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर समाचार प्रसारण के चलते दर्ज मुकदमे का विरोध करते हुए अपर निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री आशीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अवगत कराया कि खटीमा क्षेत्र के पत्रकार दीपक फुलेरा ने गैस किल्लत से जुड़ी जनसमस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। यह समाचार आम जनता की परेशानी को सामने लाने और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के अनुरूप है।

पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के जनहितकारी कार्य के लिए मुकदमा दर्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रभावित करती है।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि जनसमस्याओं को उजागर करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीश गोस्वामी, शैलेंद्र नेगी, अंकित शाह, हर्ष रावत, दिनेश पांडे, संजय कुमार, गितेश त्रिपाठी, संजय पाठक, दीप बिष्ट बाबा, श्रुति तिवारी, विनोद यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!