मोटाहल्दू: यहां कांग्रेस जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुआ रहस्यमई धमाका
मोटाहल्दू। क्षेत्र के ग्राम सभा जयपुर खीमा में कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर तेज धमाके के चलते घर के कुछ विद्युत उपकरण फुंक गए साथ ही घर की छत की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
धमाका किस वजह से हुआ इसका रहस्य अभी भी बरकरार है मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं घटना से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। बालम सिंह बिष्ट के घर पर हुआ रहस्यमय धमाका चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मौसम साफ होने की वजह से बिजली गिरने की संभावना भी ना के बराबर है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित घर के भीतर भी रहस्यमई धमाके ने क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी थी। जिसका खुलासा पूर्ण रूप से नहीं हो पाया वही। आज कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुए रहस्य में धमाके ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गनीमत ये रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और धमाके के तुरंत बाद घर से बाहर निकाल आये।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज