नैनीताल: जिले में इन छात्रों को मिलेंगे मोबाइल टैबलेट, खाते में आएंगे 12 हजार
नैनीताल। जिले में सरकारी विद्यालयों में करीब 14 हजार छात्रों को टैबलेट के लिए 12 हजार की धनराशि दी जाएगी। शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित कराएगा कि बोर्ड छात्राओं के पास टैबलेट हों। हाईस्कूल में 7504 व इंटर में 6025 छात्रों को यह धनराशि मिलेगी। पात्रों का ब्यौरा इकट्टा किया जा रहा है जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक शिक्षा की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में निश्शुल्क मोबाइल टैबलेट खरीदने के लिए छात्रों को प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण यानी डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क मोबाइल टैबलेट प्रदान किया जाएगा का अनुपालन कराया जाना है। महानिदेशक स्तर से जनपद स्तरीय संकलित सूचना तत्काल ई-मेल [email protected] तथा समूह Whatsapp पर मांगी गई है। उन्होंने बताया के जिले में करीब 14 हजार छात्रों को मोबाइल टैबलेट के लिए 12-12 हजार की धनराशि मिलेगी। खंड व उपखंड शिक्षा अधिकारियों की इसके लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर लाभार्थी 12 हजार की धनराशि से टैबलेट खरीदे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी