अतिक्रमणकारी कोई भी हो उसे बख्शा नही जायेगा : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल
हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश देते हुए वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि अतिक्रमणकारी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश बैठक में दिये।
जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी फील्ड मे एक्टिव होकर कार्य करें तथा जहां-जहां अतिक्रमण हो रहा है अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, महाप्रबन्धक उद्योग सुनील पंत, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!