बिन्दुखत्ता में महिला जन चेतना सामाजिक संस्था के द्वारा बढ़ते नशे के खिलाफ बैठक का किया आयोजन
बिन्दुखत्ता। महिला जन चेतना सामाजिक संस्था के द्वारा इंद्रानगर बिन्दुखत्ता में छेत्र में नशे का बढ़ता प्रकोप व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक बैठक का आयोजन समिति की अध्यक्ष राधा दानू के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें लालकुआं के कोतवाल डी आर वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे व उनके साथ कोतवाली स्टाफ के एस आई बलवंत सिंह कम्बोज व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मोहित गोस्वामी के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोतवाल डी आर वर्मा द्वारा नशे की लत में पड़ रहे बच्चों को उनके माता पिता को निगरानी रखने व बच्चों के प्रति ध्यान रखने की जरूरत बताई व संस्था से जुड़े सभी महिलाओं को सामाजिक कार्य करने के लिए बधाई दी और किसी भी प्रकार की बुराई समाज मे होती है तो उस पर कार्य करने व पुलिस द्वारा पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया संस्था की अध्यक्ष राधा दानू सहित पूरी टीम के द्वारा अतिथियों का बेज पहना कर उनका स्वागत किया।
जिसमें संस्था की सचिव माया भाकुनी, कोषाध्यक्ष वीना बिष्ट,अनिता बाडिया, कमला गोस्वामी,विमला नैनवाल, नीमा बिष्ट,मुन्नी भाकुनी, सरीता टाकुली,हेमा भाकुनी, सहित महिला समूह से जुड़ी सेकड़ो महिलाएं मौजूद रही कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष राधा दानू ने किया और संस्था की महिलाओं द्वारा 15 जनवरी को उत्तराणी कौतिक मेला बिन्दुखत्ता में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया था उसके लिए कोतवाल डी आर वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क