बिन्दुखत्ता: वन विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम हुई सक्रिय, गोला नदी के रुख को डाइवर्ट करने का काम किया शुरू
बिन्दुखत्ता। भीषण बारिश के चलते गोला नदी द्वारा मचाई गई तबाही के बाद वन विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिला अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में जाकर जायजा लिया। जहां पर वन विभाग द्वारा पोकलैंड के द्वारा गोला नदी के रुख को डायवर्ट किया जा रहा है।
दरसअल बीते दिनों गोला नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में दर्जनों एकड़ भूमि गोला नदी में समा गई। जबकि कई घर बाढ़ में बह गए। जिसके बाद शनिवार को आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र से गोला नदी के रुख को डाइवर्ट करने के लिए चैनल बनाया जा रहा है । प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार ने बताया की जल्द ही गोला का रुख ग्रामीण क्षेत्र से नदी के बीच में कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर चीफ कुमाऊ तेजश्वनी पाटिल धकाते, जिलाधिकारी धीरज गर्बियाल, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, एसडीएम मनीज कुमार,, सीएफ राहुल, डीएफओ संदीप कुमार,, वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, कोतवाल संजय कुमारसमेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज