हल्द्वानी: यहां दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर की रात मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से निकल कर रास्ता भटक गई थी और ई-रिक्शा चालक उसे बहला फुसलाकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में ले गया जहां अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नही घटना की अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को रात में ही सड़क पर छोड़ दिया। जहां पूरी रात को सड़क पर ही पड़ी रही।
मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई। भटकते भटकते वो आरटीओ रोड पहुंच गई। यहां युवती को देख एक ई-रिक्शा चालक उसके पास पहुंचा। उसने बात की तो पता लगा युवती मानसिक दिव्यांग है। इस बात फायदा उठाते हुए उसने युवती को घर छोड़ने की बात कही और ई-रिक्शे में बैठा लिया। युवती को उसके घर ले जाने के बजाय चालक उसे बरेली रोड स्थित बड़ी मंडी ले गया। यहां चालक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और फिर दोनों ने एक-एक कर युवती से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बरेली रोड पर छोड़ कर फरार हो गए।
देर तक युवती का पता नही चला तो परिजन मुखानी पुलिस के पास पहुंचें पुलिस ने आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। आरटीओ रोड से ई-रिक्शा चालक युवती को ले जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बड़ी मंडी पहुंच गई और यहां से युवती को अगले दिन बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी की खबर पर परिजन मुखानी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताता की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.ल। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!