राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए हुईं रवाना
हल्द्वानी, 04 नवंबर 2025। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान माँ नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इससे पूर्व राष्ट्रपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए।
अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने सोमवार शाम हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार