राम हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: हरेंद्र बोरा
लालकुआं। यहां वीआईपी गेट घोड़ा नाला स्थित प्ले ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेश नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि राम हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन वास्तव में प्रभु राम के जीवन से हमें उच्च आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

श्री बोरा ने रामलीला के सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष और सभी प्रबंध कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं और कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से इस प्रकार के बड़े आयोजन सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर के एकता के सूत्र में पिरोया और संपूर्ण राक्षस जाति का विनाश कर राम राज्य की स्थापना की। हरेंद्र बोरा ने रामलीला मंचन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका गौरवशाली अतीत है गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रामचरितमानस की रचना करने के बाद से ही रामलीला का मंचन धीमे-धीमे शुरू हुआ और बाद में काशी बनारस से शुरू हुआ, यह सफर देश के सभी राज्यों और दुनिया के कई देशों में भी फैल गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी मोटाहल्दू के ग्राम प्रधान पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू चंदन बोहरा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात