लालकुआं: पूर्व सीएम हरीश रावत पहुचे बेरीपड़ाव कार्यक्रम में, यहां कई भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी में दिलाई सदस्यता
लालकुआं। विधानसभा के बेरिपडाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने भी अपनी ताकत का एहसास कराया। सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आते ही उत्तराखंड को रोजगार मूलक राज्य बनाया जाएगा। रिक्त पदों पर भर्तियां करने के अलावा प्रत्येक वर्ष 10% की दर से रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी 5 साल के कार्यकाल की नाकामियों पर जबरदस्त हमला करते हुए कांग्रेस की विकास परियोजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। यहां कई भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराने पहुंचे हरीश रावत एवं यशपाल आर्य की मौजूदगी में भारी जन सैलाब उमड़ा और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता शंकर जोशी एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलाई।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। क्योंकि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। इसलिए लोग भाजपा से कांग्रेश में वापसी कर रहे हैं, प्रधानमंत्री की पंजाब में सुरक्षा में हुई चूक के मामले में उन्होंने कहा कि इसमें राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी जिम्मेदार है। इसकी जांच होनी चाहिए। इधर कई कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई सातवें आसमान पर है और भाजपा जनविरोधी नीतियों के तहत काम कर रही है जिस से त्रस्त जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। और इस बार भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम प्रदेश की जनता करेगी और कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में आएगी। जिसके बाद विकास कार्यों को तेज गति से किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा