लालकुआं में ATM कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से 29 हजार रुपये उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस
लालकुआं। नगर में स्थित एटीएम में एक व्यक्ति का धोखे से एटीएम कार्ड बदल उसके खाते से कथित रुप से 29000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बंगाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र रईस अहमद का छोटा भाई स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में मंगलवार की शाम पैसा निकालने पहुंचा, जैसे ही वह एटीएम से पैसा निकाल रहा था तभी उसका एटीएम कार्ड फस गया। इसी दौरान एटीएम परिसर में ही खड़े एक युवक ने उक्त किशोर का एटीएम कार्ड निकाला, इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड कब बदल दिया किशोर को इसकी भनक ही नहीं लग सकी। इसी बीच जब खाते से 29000 रुपये निकलने का मैसेज आसिफ के मोबाइल में आया तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनो ने पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचकर उन्होंने ब्रांच मैनेजर को घटना की जानकारी दी।साथ ही स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार