हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, फांसी से पहले व्हाट्सएप मैसेज ने बढ़ाया रहस्य
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, लेकिन घटना से ठीक पहले भेजा गया एक व्हाट्सएप मैसेज पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमय बना रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका दिव्या आर्या एमबीजी कॉलेज की ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। करीब एक साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी और मां घरों में काम कर परिवार का खर्च चला रही थीं।
बताया जा रहा है कि रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक युवक मित्र को WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपने मोबाइल का पिन कोड साझा किया। यह बात युवक को संदिग्ध लगी और उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई।
युवक ने कई बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह तुरंत दिव्या के घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवती फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन व्हाट्सएप मैसेज के कारण मामला संदेह के घेरे में आ गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना है कि दिव्या समझदार और जिम्मेदार थी, ऐसे में उसका यह कदम उठाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी