लालकुआं में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर श्रद्घालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
लालकुआं। यहां भोला मंदिर 25 एकड़ मार्ग में आज भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति सर में कलश लिए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा पंडाल में पहुंची जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति एवं श्री हंस प्रेम योग आश्रम के पंडितों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। तथा कथा व्यास डॉ अवधेश मिश्र किंकर ने दिव्य प्रवचन भी दिए।
श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य आयोजक सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन आज 11 दिसंबर से शुरू हो गया जो कि 17 दिसंबर तक चलेगा। 18 दिसंबर को हवन यज्ञ एवं महा भंडारे के साथ पूर्णाहुति की जाएगी। कथावाचक का दायित्व प्रख्यात कथावाचक ललितपुर झांसी उत्तर प्रदेश निवासी डॉ अवधेश मिश्र किंकर संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रखा गया है। भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कलश यात्रा के दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, लाला जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भोला दत्त, अजय उप्रेती, उर्मिला मिश्रा, राजलक्ष्मी पंडित, तारा पांडे, गीता भट्ट, मीना रावत, दीपा मिश्रा, गीता शर्मा, भावना मेलकानी, उषा देवी, जानकी देवी, शीला चतुर्वेदी, नीलम बेदी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद थे, कलश यात्रा में पर्वतीय वाद्य यंत्र की धुनों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार