खेल-खेल में दुपट्टा बना गले का फंदा, दुपट्टे में लिपटने से सात साल के बच्चे की मौत
हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद के पास एक घर में खेल-खेल में एक बच्चे का दुपट्टा से दम घुट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि नूरी मस्जिद निवासी मोहम्मद फहीम के दो बच्चे घर में आपस में दुपट्टे का फंदा बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान 7 वर्षीय अरमान गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर घोड़ा बना हुआ था। तभी अचानक दुपट्टे से उसका दम घुट गया. काफी देर तक जब अरमान जमीन से नहीं उठा तो फैजान ने घर के बाहर बैठी मां को बताया. जिसके बाद मां ने घर में पहुंचकर गले से किसी तरह से फंदा निकाला. आनन-फानन में अरमान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों की गुहार के बाद पुलिस ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजनों को सौंप दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज