हल्द्वानी: यहां होटल में युवक की संदिग्ध मौत, बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश के युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार डायल 112 पर सूचना मिली कि कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल के कमरे में युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। वहां लाल साहब पटेल (30) पुत्र गिरिजाशंकर पटेल निवासी मेजा तहसील मरियाहू, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) का शव बाथरूम के फर्श पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
होटल संचालक सुशील जायसवाल ने पुलिस को बताया कि युवक सुबह करीब 6:28 बजे होटल में ठहरा था। रात करीब आठ बजे कमरे से तेज चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में चारों ओर उल्टियां फैली हुई थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस युवक के होटल में आने, उसके साथ किसी के मौजूद होने और मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी