हल्द्वानी: जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
हल्द्वानी। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी दीपांशु बेलवाल को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे धोखाधड़ी और जालसाजी के खिलाफ अभियान के तहत थाना चोरगलिया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस के मुताबिक सुंदरपुर बेलवाल (गोलापार) निवासी दीपांशु बेलवाल ने जमीन बेचने और रजिस्ट्री कराने के नाम पर हल्द्वानी निवासी कमला देवी समेत कई लोगों से करीब 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस मामले में वर्ष 2025 में थाना चोरगलिया में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे ऐसे मामलों में लिप्त अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी