भगवान श्रीराम के आर्दर्शो को जीवन में अपनाएं: जे० पी० नारायण
रमाकान्त पन्त
लालकुआं। नगर के अम्बेटकर पार्क में आर्दश रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री राम लीला के सातवें दिन की लीला का भव्य शुभारम्भ सेंचुरी मिल के मुख्य संचालन अधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण ने किया गणेश पूजा व दीप प्रज्वलन कर भक्तसमुदाय को सम्बोंधित करते हुए श्री नारायण ने कहा कि कुमाऊँ की श्री रामलीला का सनातन धर्म में अपना विशेष स्थान है। उन्होनें कुमाऊँ की धरती पर आयोजित श्री रामलीला के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिप्टी कलैक्टर स्व० श्री देवीदत्त जोशी जी द्वारा 1860 में बद्रेश्वर अल्मोड़ा से शुरु करायी रामलीला का गौरवशाली इतिहास आज विराट विस्तार ले चुका है। उन्होनें क्रमबद्व तरीके से विभिन्न स्थानों पर आयोजित अतीत की लीलाओं का अपने सुंदर शब्दों से वर्णन किया। श्री नारायण ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा जीवन में मर्यादा व कर्तव्य का स्थान सबसे ऊचाँ है। जीवन पथ पर कैसा भी संकट आ जाए मनुष्य को मर्यादा व कर्तव्य का परित्याग कभी नही करना चाहिए, यह सीख हमें प्रभु श्री राम के जीवन से ग्रहण करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि हेमन्त नरुला ने कहा प्रभु श्री राम की महिमां अपरम्पार है,जो इनकी शरणागत हैं,वह समस्त संतापों से मुक्त है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।
इस अवसर पर सेंचुरी मिल के वरिष्ठ अधिकारी योगेन्द्र वार्ष्णेय,नरेश चन्द्रा,देवाशीष दान,शुभाष शर्मा ,प्रताप सिंह धौनी, के अलावा कमेटी के संरक्षक सरदार गुरुदीप सिंह, कोषाध्यक्ष,जीवन कब्ङ्वाल, पूर्व चैयरमैन पवन चौहान, व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, रंजीत बोरा, कुन्दन सुप्याल, विनोद श्रीवास्तव, पंकज बिष्ट, आनन्द रजवार, रघुबीर रजवार, शेखर जोशी, धीरज भट्ट, अवनीश त्यागी, सत्येन्द्र सिंह, अशोक पाठक, अमरनाथ मिश्रा, रामलीला के निदेशक पान सिंह बिष्ट और राजेंद्र रजवार, गीता भट्ट, बीना जोशी, तारा पाण्डे, मुन्नी पाण्डे जया देवी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ़ संचालक पूरन सिंह रजवार ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी