हल्द्वानी: यहां नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश