दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर, 19 सितम्बर को पहुँचेगे हल्द्वानी।
हल्द्वानी। दिल्ली के CM व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। केजरीवाल के दौरे की जानकारी आप ने अपने ट्वीटर हैंडल ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि केजरिवाल हल्द्वानी में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है। इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोई बडी घोषणा कर सकते हैं। पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।
उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज