नैनीताल दुग्ध संघ की 31 समितियों में प्रथम चरण के चुनाव हुए सम्पन्न।
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ की हल्द्वानी ब्लॉक के प्रथम चरण की 31 समितियों के चुनाव सम्पन्न हो गए है। जिसमें 29 समितियों में निर्विरोध व दो समितियों में चुनाव कर प्रबंध कमेटी के सदस्य चुने गए।
सोमवार को नैनीताल दुग्ध संघ की हल्द्वानी ब्लॉक की समितियों में पहले चरण में 31 समितियों में प्रबंध कमेटी के चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान 29 समितियों में प्रबंध कमेटी में सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि बोरिंगपट्टा व चित्रकूट दुग्ध समिति में प्रबंध कमेटी के चुनाव में भारी घमासान देखने को मिला। इस दौरान प्रत्याशी दुग्ध उत्पादकों को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयास करते दिखाई दिए।
सोमवार को बोरिंग पट्टा राजीव नगर निर्वाचित प्रबंध कमेटी में सदस्यों के चुनाव में अनीता आर्य, किशन पांडे, केदार सिंह दानू, भरत सिंह नेगी, भुवन चंद जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, चेतना गुररानी व तारी मिश्रा को सदस्य चुना गया। इसके अलावा चित्रकूट प्रबंध कमेटी में आशा कार्की व माया देवी को सदस्य चुना गया। जबकि सात सदस्य निर्विरोध चुने गए। द्वितीय चरण में 17 सितंबर को प्रबंध कमेटी व 18 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधि के चुनाव होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा