हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का दिया तोहफा..
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काठगोदाम बस डिपो में बस टर्मिनल सहित 778 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी जनता को बड़ा तोहफा दिया है। हल्द्वानी गौलारोखड़ में 1493 लाख की लागत से कार्यालय का भवन बनाया जाएगा। वहीं 493.42 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, 2293 लाख रुपये से चालक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। वहीं काठगोदाम में 6728 लाख की लागत से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके अलावा नैना देवी मंदिर का सौंदर्यकर्ण, नलकूप निर्माण सहित मुख्यमंत्री 778 करोड़ को विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया।
लोकार्पण
86 कार्य , लागत रु 8931.59 लाख़ ( 89.31 करोड़)
शिलान्यास
73 कार्य , लागत रु 68883.07 लाख़ ( 688.83 करोड़)
लोकार्पण एवं शिलान्यास
कुल 159 कार्य , लागत रु 77,814.66 लाख़ ( 778.14 करोड़)

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश