लालकुआं में अवैध खनन में लिप्त मिला वाहन, वन विभाग ने किया सीज
लालकुआं। डॉली रेंज लालकुआं में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
सोमवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने किच्छा – बरेली हाईवे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वन उपज रेत का अवैध अभिवहन करने पर 14 टायर हाईवा ट्रक पंजीकरण नंबर UP 25 DT 6789 को पकड़ लिया। जबकि चालक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन में रेत से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले। जिस पर वन विभाग की टीम ने वाहन को लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है।
अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सिंह आदि थे।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज