बिन्दुखत्ता निवासी युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी स्थित बेल बाबा मंदिर के पास अज्ञात कार ने पैदल चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवक बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर प्रथम निवासी मनोज कुमार आर्या के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम कुमार आर्या के रूप में हुई है
बताया जाता है मृतक सुभम वन विभाग के टांडा रेंज में अपने नाना के साथ सीजनल मजदूर के रूप में कार्यरत था, जो ड्यूटी समाप्त कर घर को जाने के लिए अपने एक साथी के साथ सड़क के किनारे किनारे बेलबाबा मंदिर से निकल रहा था तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इधर बिंदुखत्ता क्षेत्र में जवान लड़के की मौत से सन्नाटा पसरा है, हर कोई उसके साथ गुजारे पल याद कर रो रहा है। गरीब शिल्पकार मनोज कुमार आर्या के इकलौते चिराग की मौत से परिवार समेत आसपास के लोगों का बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश