यहां प्यार में हुए ना कामयाब तो दरिंदों ने नाबालिक की ले ली जान
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीते कुछ दिनों से गायब एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला एकतरफा प्यार में मिले इंकार के कारण हत्या का प्रतीत हो रहा है।
आपको बता दें कि बीते 29 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी निदा खान घर से लापता हो गई थी। परिवार के उसे तलाशने के बाद बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लड़की की तलाश करना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच हुई तो अलमारी बनाने का काम करने वाले बनभूलपुरा निवासी दो युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की।
युवकों ने पुलिस को जो बयान दिया उसके मुताबिक नाबालिग का शव रेलवे लाइन के समीप जंगल से बुधवार की सुबह बरामद किया गया। माना जा रहा है कि गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मौके पर SSP प्रीति प्रियदर्शिनी, CO सिटी शांतनु परासर, SP सिटी डा. जगदीश चंद्र आदि पहुंच गए हैं।
पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ ही कई चीजों को सैंपल के तौर पर इकठ्ठा किया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवकों का कहना है कि मृतक लड़की से उनका इश्क था। लड़की ने जब स्वीकार नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही सबकुछ पता लग सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज