लालकुआं में इन 10 लोगों को मिला मालिकाना हक, विधायक नवीन दुमका 20 दिसंबर को उक्त लोगों को बाटेंगे मालिकाना हक के पट्टे
लालकुआं। विधायक नवीन दुम्का के प्रयासों से आज लालकुआं के 10 लोगों को मालिकाना हक मिल गया है। जिस की सूचना विधायक दुमका ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि वह देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लालकुआं वासियों को मालिकाना हक देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने गए हैं। उन्होंने बताया प्रथम चरण में लालकुआं के 10 लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया गया है। जिससे आगे अन्य लालकुआं वासियों को मालिकाना हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है।

उन्हें आगामी 20 दिसंबर को लालकुआं तहसील में वह स्वयं उन्हें उनके पट्टे उन्हें सौपेंगे। उन्होंने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिन 10 लोगों को मालिकाना हक प्रदान किया है उन्होंने बताया कि मालिकाना हक के आवेदन करने की तिथि अगले 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है। उप जिलाधिकारी लालकुआं ने बताया की 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी जिसे जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है।
जिसमें राजकुमार सेतिया, अमरनाथ भाटिया, सुभाष खुराना, शालिग्राम गुप्ता, मंजू भाकुनी, प्रेमा तिवारी, तसव्वुर हुसैन, कांता प्रसाद, भवानी तिवारी तिवारी, माधवानंद पनेरु तथा की फाइल सही पाई गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2000 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी कर दिये है। इधर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी