हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे सीएम धामी का काले झंडे दिखाकर विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, कई गिरफ्तार
हल्द्वानी। यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।
गौला संघर्ष समिति के 50-60 कारोबारी गिरफ्तारी
सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि गोला खनन संघर्ष समिति 108 क्विंटल से अधिक वाहन की निकासी पर प्रतिबंध की व्यवस्था खत्म किए जाने का विरोध कर रही है। पहले गोला नदी में 108 क्विंटल खनिज से अधिक निकाले जाने पर संबंधित डंपर को एक दिन के लिए खनन से रोक दिया जाता था। बीते दिनों शासन ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क