बिंदुखत्ता में आयोजित सद्भावना संत सम्मेलन का विधायक नवीन दुमका ने किया शुभारंभ।
लालकुआं। श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में आज सद्भावना सम्मेलन एवं टीकाकरण शिविर का विधायक नवीन दुम्का ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों समेत तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कोरोना टीकाकरण शिविर में 100 लोगों का टीका किया गया।
मानव धर्म के प्रणेता सतपाल महाराज जी के 70 वें जन्मोत्सव के अवसर पर यहां श्री हंस प्रेम योग आश्रम में सद्भावना संत सम्मेलन एवं कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया गया।

विधायक नवीन दुम्का ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक के अलावा किए जा रहे रचनात्मक कार्य भी बेहद सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक एवं समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना नितांत आवश्यक है, क्योंकि अध्यात्म के द्वारा ही व्यक्ति में सद्गुणों का विकास होता है।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि सदगुरुदेव के पावन उत्सव पर सद्भावना संत सम्मेलन के अलावा कोरोना का टीकाकरण शिविर लगाया गया ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज 100 लोगों को टीकाकरण किया गया लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले बृहस्पतिवार को भी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ लव पांडे डॉक्टर इकरार हुसैन के अलावा उनके साथ आई टीम का भी स्वागत किया।

सद्भावना संत सम्मेलन में महात्मा विशेषानंद प्रचारिका बाई लीलावतीबाई हेमंती बाई प्रभाकरानंद आलोकानंद मानसानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कांग्रेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता गोपाल दत्त जोशी, डॉक्टर मोहन बिष्ट, लक्ष्मण खाती,हेमंत नरूला, संजीव शर्मा, नारायण बिष्ट, भाजपा बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, सोनू सुयाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी सी भट्ट, दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत नेगी, युवा भाजपा नेता रमेश कुनियाल, भुवन चंद्र, महेश चंद्र पांडे, गंगाराम, गोविंदी देवी, पवन बिष्ट, जानकी गोस्वामी, पुष्पा भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन मेहता, रूप सिंह मेहता, भगवानदास वर्मा, शिल्पी सक्सेना, तारा पांडे, प्रेमनाथ पंडित, राज लक्ष्मी पंडित, जगदीश चंद्र अग्रवाल समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे सद्भावना सम्मेलन का संचालन अजय उप्रेती ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज