हादसे में पुत्र की हुई थी मौत,अब उपचार के द्वारान पिता ने भी तोड़ा दम, घर मे मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सप्ताह हुए हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके पिता की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

बतादें कि हल्दूचौड़ के गांव नाथूपुर निवासी व हल्द्वानी बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत गत 23 सितंबर गुरुवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंथ भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। गजरौला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। जिसके बाद से ही मृतक अवर अभियंता के पिता श्याम दत्त पंत का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि उनकी माता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। गुरुवार की तड़के श्यामदत्त पंत ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के गम व दुर्घटना में लगे चोटों से वह उबर नहीं पा रहे थे। पुत्र के बाद हुए पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad