लालकुआं में 115 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
लालकुआं। कोतवाली के आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो कि बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। पुलिस के हत्थे अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक तस्कर चढ़े है। जिनके पास से पुलिस ने 115 .23 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में चैकिंग अभियान के द्वारान पुलिस के हत्थे अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक तस्कर चढ़े है। जिनके पास से पुलिस ने 115 .23 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। श्री पवार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बहेड़ी- बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में नशेड़ियों को सप्लाई किया करते थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को कतई पनपने नही दिया जाएगा। इसके लिए आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी